scriptकार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धा की डुबकी लगाने के दौरान तेज धारा में फंसे, तीन किशोर डूबे | three teenagers drowned in river on the eve of Kartik Purnima | Patrika News
गोरखपुर

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धा की डुबकी लगाने के दौरान तेज धारा में फंसे, तीन किशोर डूबे

लाखों लोग नदियों में लगा रहे हैं श्रद्धा की डुबकी

गोरखपुरNov 12, 2019 / 11:24 am

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

snan

Kartik Purnima Snan

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नदी घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ है। लोग नदियों में श्रद्धा की डुबकी लगा रहे हैं। सिद्धार्थनगर व देवरिया में नदी में डुबकी लगाने के दौरान गहरे पानी में चले गए तीन किशोरों के डुबने की सूचना है। तीनों घरों में कोहराम मच गया।
Read this also: लोकल सरकार के नए भवन के लिए मुहर, 23.45 करोड़ में होगा बनकर तैयार

सिद्धार्थनगर में डुबे दो किशोर

सिद्धार्थनगर के बाणगंगा बैराज के पास नदी में नहा रहे दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। इन युवकों की पहचान शोहरतगढ़ के बगुलहवा के विशाल कसौधन 17 साल व मोनू कसौधन 14 साल के रूप में हुई है। दोनों भाई थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर लोगों की तरह दोनों किशोर विशाल व मोनू भी डुबकी लगाने गए थे। लेकिन तेज धारा में फंसने की वजह से दोनों डुबने लगे। लोगों ने दोनों को धारा में बहते देख शोर मचाया लेकिन जबतक दोनों को बचाया जाता वे डूबे चुके थे। करीब एक घंटा बाद दोनों का शव नदी से निकाला जा सका। युवकों का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। घर की खुशियां गम में तब्दील हो गईं।
Read this also: #UPCabinetबहुचर्चित मैत्रेय परियोजना की एमओयू निरस्त, इसको लेकर सरकार का बड़ा फैसला

देवरिया में भी एक युवक डूबा

देवरिया के भाटपाररानी क्षेत्र में संजय गौंड़ 14 साल के डूबने की सूचना है। किशोर मंगलवार की सुबह कार्तिक पूर्णिमा पर नदी में डुबकी लगाने गया था। डुबकी लगाते समय नदी की तेज धारा में फंस कर डूब गया। सुबह से किशोर की तलाश की जा रही है लेकिन उसका पता नहीं चल सका है।

Home / Gorakhpur / कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धा की डुबकी लगाने के दौरान तेज धारा में फंसे, तीन किशोर डूबे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो